Saturday, August 9, 2008

नया पृष्ठ

किन्हीं कारणों से इस पृष्ठ की सामग्री अब दूसरे नए पृष्ठ पर प्रकाशित की जानी पड़ रही है।
नए पृष्ठ के लिए कृपया इस लिंक पर http://stockspatrika.blogspot.com क्लिक करें या इसे अपने ब्राउज़र में पेस्ट करें।
कष्ट के लिए क्षमा चाहते हैं।
धन्यवाद।

Friday, August 8, 2008

नया पृष्ठ

यह पृष्ठ किन्ही तकनीकी कारणों से कुछ ही दिनों में बंद किया जा रहा है। दूसरा पृष्ठ हमने इसी के अनुरूप तैयार किया है।
इस पृष्ठ के देखने वाले कृपया दूसरे पृष्ठ के लिए यहाँ इस लाइन पर क्लिक करें

नीचे दिए गए संकेत और स्तर अभी भी मान्य होंगे। उन्हें नोट कर लें।
अगले सभी अंक उपरोक्त नए पृष्ठ पर प्रकाशित होंगे।
धन्यवाद।

Thursday, August 7, 2008

संकेत

इन्फोसिस यद्यपि १७०० के ऊपर बंद हुआ है, परन्तु निफ्टी और सेंसेक्स के चार्टों पर बाधाएं उभर कर आ रही हैं। ऐसे में इन्फोसिस में १७०० का स्टाप लॉस लगाना उचित रहेगा।
एस बी आई तो १६०० का स्तर छू कर नीचे की ओर जा रहा है।
रिलायंस हमारी अपेक्षानुसार ऊपर नहीं चल पा रहा। यही संकेत मार्केट के लिए दुविधा बना हुआ है।

आपने देखा होगा कि तकरीबन सभी स्तर हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप ही छुए गए हैं। आशा है कि आप पृष्ठ को अच्छी प्रकार पढ़ कर लाभ उठाएंगे।

अनिश्चितता

हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप कल निफ्टी ४६१६ के ऊपर नही चढ़ पाई। और ४५६० की बाधा के भी नीचे बंद हुई।
हम अभी कोई भी सौदा लगाने के मूड में नहीं हैं। हमारी राय में एक दो दिन मार्केट की चाल को देखना होगा। अब हमारे खरीद के स्तर होंगे ४६२५ के ऊपर बंद होने पर, नहीं तो २५% खरीद ४४०० पर, २५% खरीद ४२०० पर और २५%खरीद ४१०० पर क्रमशः। ४०८० का स्टाप लॉस रहेगा, जैसा कि पहले स्पताहिक दृष्टिकोण इत्यादि में दिया गया है।
हमारे सभी ब्लोग्स को पढ़ते रहा करें।
धन्यवाद।

Wednesday, August 6, 2008

४६००-४६२० पर सौदा काटें

यद्यपि निफ्टी ४७७५-८० तक भी जा सकती है, हमारी राय में अपने सौदे ४६००-४६२० पर ही काट दें। कोई ईर्षा नहीं अगर सौदा काटने के बाद मार्केट ऊपर जाती है क्योंकि बहुत अवसर और भी मिलेंगे।
इस पृष्ठ को पूरी तरह से पढ़ कर और कागज़ पॅन पर लेकर अपनी रणनीति बनाएं।

Tuesday, August 5, 2008

मुख्य संकेत

हमारे इस सप्ताह के दिए गए दृष्टिकोण के अनुरूप कुछ मुख्य संकेत जो उभरे हैं :-

यूनिटेक का इस सप्ताह १८० के ऊपर बंद होना इसके लिए सकारात्मक हो जाएगा।

एस बी आई १५७८.४ पर इसके बाधा स्तर १६०० से कुछ ही नीचे है। इसका इस बाधा से ऊपर बंद होने पर इसके ऊपर के लक्ष्य खुल जाएंगे। इन्फोसिस भी १६७८.५५ पर इसके बाधा स्तर १७०० से कुछ ही नीचे है। इस बाधा के ऊपर बंद होने पर इसे भी स्टाप लॉस लगा कर खरीदा जा सकता है। यदि यह दोनों बाधाएं पार कर जाते हैं तो मार्केट के लिए बहुत शुभ संकेत होगा।
(बाधाओं के पार बंद होने पर वही बाधाएं फिर सहारा बन जाती हैंइन्ही नए सहारों के थोड़ा नीचे स्टाप लॉस अवश्य लगा कर चलें)।

रिलायंस इन्फ्रा इन सब में बहुत अच्छी स्थिति में है।
टाटा स्टील जब तक ७२०-३० से ऊपर नहीं चढ़ता है तब तक शंकाग्रस्त है।

रिलायंस के लिए हमारा लक्ष्य २४५०-२४८० का है जो इसकी बाधाएं भी हैं। परन्तु यह अभी भी २२७६ पर है। इसे हम मार्केट के मुख्य सचेतक की तरह देखते हैं। इसे जहाँ रूकावट होती है वहां मार्केट भी ढीली पड़ जाती है। इसलिए, वर्तमान की स्थिति के अनुसार इसे यदि हमारे स्तर तक पहुंचना है तो मार्केट को भी इसके साथ जाना है। अर्थात्, मार्केट अभी और ऊपर जाने की सम्भावना बहुत है। परन्तु हमेशा लाभ बटोरते रहे और स्टाप लॉस लगा कर चलें।

निफ्टी के सामने अब ४५६० की एक अड़ियल बाधा है। इसके ऊपर बंद होने पर ४७८० का स्तर अगले कुछ दिनों में प्राप्त हो सकता है।
विस्तृत जानकारी के लिए हमारे साप्ताहिक दृष्टिकोण को पढ़ते रहें।

Monday, August 4, 2008

विशेष सूचना

यहाँ पर दिए गए सभी स्तर बंद आधार (closing basis) पर ही प्रयुक्त किए जाएं। उदाहरण के तौर पर यदि कहा गया है कि टाटा स्टील ६९० के ऊपर सकारात्मक हो जाएगा, तो इसका इस स्तर के ऊपर बंद होने पर ही इसे प्रयुक्त करना है। अन्यथा, नीचे बंद होने पर यह हमारे दृष्टिकोण के लिए निरर्थक माना जाएगा।

हमें ई-मेल करें

stockweekplus@gmail.com

Blog Archive