Tuesday, August 5, 2008

मुख्य संकेत

हमारे इस सप्ताह के दिए गए दृष्टिकोण के अनुरूप कुछ मुख्य संकेत जो उभरे हैं :-

यूनिटेक का इस सप्ताह १८० के ऊपर बंद होना इसके लिए सकारात्मक हो जाएगा।

एस बी आई १५७८.४ पर इसके बाधा स्तर १६०० से कुछ ही नीचे है। इसका इस बाधा से ऊपर बंद होने पर इसके ऊपर के लक्ष्य खुल जाएंगे। इन्फोसिस भी १६७८.५५ पर इसके बाधा स्तर १७०० से कुछ ही नीचे है। इस बाधा के ऊपर बंद होने पर इसे भी स्टाप लॉस लगा कर खरीदा जा सकता है। यदि यह दोनों बाधाएं पार कर जाते हैं तो मार्केट के लिए बहुत शुभ संकेत होगा।
(बाधाओं के पार बंद होने पर वही बाधाएं फिर सहारा बन जाती हैंइन्ही नए सहारों के थोड़ा नीचे स्टाप लॉस अवश्य लगा कर चलें)।

रिलायंस इन्फ्रा इन सब में बहुत अच्छी स्थिति में है।
टाटा स्टील जब तक ७२०-३० से ऊपर नहीं चढ़ता है तब तक शंकाग्रस्त है।

रिलायंस के लिए हमारा लक्ष्य २४५०-२४८० का है जो इसकी बाधाएं भी हैं। परन्तु यह अभी भी २२७६ पर है। इसे हम मार्केट के मुख्य सचेतक की तरह देखते हैं। इसे जहाँ रूकावट होती है वहां मार्केट भी ढीली पड़ जाती है। इसलिए, वर्तमान की स्थिति के अनुसार इसे यदि हमारे स्तर तक पहुंचना है तो मार्केट को भी इसके साथ जाना है। अर्थात्, मार्केट अभी और ऊपर जाने की सम्भावना बहुत है। परन्तु हमेशा लाभ बटोरते रहे और स्टाप लॉस लगा कर चलें।

निफ्टी के सामने अब ४५६० की एक अड़ियल बाधा है। इसके ऊपर बंद होने पर ४७८० का स्तर अगले कुछ दिनों में प्राप्त हो सकता है।
विस्तृत जानकारी के लिए हमारे साप्ताहिक दृष्टिकोण को पढ़ते रहें।

0 comments:

हमें ई-मेल करें

stockweekplus@gmail.com

Blog Archive