
(कृपया चार्ट पर क्लिक करें)(यहाँ इस बात का ध्यान रखा जाए कि दिए गए स्तर बंद (closing) आधार पर प्रयुक्त होंगे। यह स्तर दैनिक दृष्टि से नहीं, साप्ताहिक दृष्टि से आंके गए हैं, यद्यपि यह हर स्थिति में तर्क-संगत होंगे। अर्थात इन स्तरों को सामान्य स्थिति में दैनिक आधार पर प्राप्त करनें की चेष्टा न करें। रणनीति बनाने के लिए कागज़ पेन लेकर अपना गृह कार्य करें और उस पर अडिग रहने की चेष्टा से ही योजना बनाएं।)
बी एस सी सेंसेक्स
एक दोराहे पर खड़ा है। यद्यपि चार्ट पर संकेत ऊपर जाने का इशारा कर रहे हैं, फिर भी अनापेक्षित कारणों से 14000 का आंकडा तोड़ने पर यह पुनः 12500 की ओर रुख करेगा। 13500 के टूटने पर तो यह दिशा सुनिश्चित हो जायेगी। परन्तु, इस सप्ताह आम राय ऊपर जाने के पक्ष में है। जैसा की चार्ट से विदित है, ऊपर जाते हुए 15800 के लक्ष्य(target) से पहले 15130 की रूकावट(resistance) का सामना करना होगा। 15800 के ऊपर बंद होने का अर्थ होगा एक अति सकारात्मक दौर जो 18000 जाने के द्वार खोल देगा। परन्तु, यह लक्ष्य केवल चार्ट विश्लेषण का निष्कर्ष है जबकि बाज़ार का रुझान अन्य कई घटकों पर निर्भर करता है। देखते रहेंगे!!!
निफ्टी
भी सकारात्मक मूड में है। जैसा की चार्ट में दर्शाया गया है, 4560 और 4760 के लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं यदि 4256 का सहारा (support) बना रहता है। नहीं तो यह भी शायद 4085 के सहारे को तोड़ता हुआ 3800 की ओर रुख करेगा। दूसरे शब्दों में यदि कहें तो 4800 के ऊपर जब तक बाज़ार बंद नहीं होता है तो मध्यम अवधि में 3800 के द्वार खुले रहेंगे। इसका अर्थ है, कुछ और समय तक 4800 और 3800 की रेंज में दिशाविहीन (sideways) मार्केट। परन्तु यह 1000 अंकों की रेंज लघु-अवधि-व्यापार (short term trading) के लिए कम नहीं होगी।
विश्व बाज़ार से हमारी मार्केट प्रेरित रहेंगी। क्रूड तेल के चार्ट पर कोई बड़ा बदलाव अपेक्षित नहीं है। परन्तु इस सप्ताह अमरीकी ब्याज दर और हमारी ब्याज दर की नीति असर डालेंगी। यह इस बृहस्पतिवार को तय होंगे। इससे अधिक असर हमारे महंगाई दर के आंकडों से हो सकता है। यदि यह आंकडे स्थिर या थोड़े भी नीचे हुए तो बाज़ार में धनात्मक प्रवाह बढेगा। अन्यथा, फिर वही राग और फिर वही ताल।
ऐसा प्रतीत होता है कि आगामी शुक्रवार के पश्चात् एक दिशा का एहसास हो जाएगा क्योंकि तब तक हमारे तिमाही परिणाम एवं आर्थिक नीति आ चुके होंगे।
शुब कामनाओं सहित !

0 comments:
Post a Comment