विश्व बाज़ारों में तेज़ उछाल के मद्देनज़र, यहाँ भी मार्केट के ऊपर खुलने की संभावना है। जैसा कि पहले बताया जा चुका है, तकनीकी दृष्टि से सेंसेक्स का 13500(निफ्टी 4080) के ऊपर बने रहने से रुझान बहुत नकारात्मक नहीं होगा। परन्तु, कल 14130(4256) को तोड़ देने के बाद अब ऊपर की ओर बाधाएं बन गयी हैं।
सेंसेक्स और निफ्टी के कल के उच्चतम और न्यूनतम स्तर हैं 14153/13727(4332/4159), और इनका मध्य बिन्दु है 13940(4246) क्रमश। इन स्तरों के जितना ऊपर बंद होगा रुझान उतना ही सकारात्मक होगा।
हमारे दिए गए सभी साप्ताहिक स्तर अभी भी तर्कसंगत हैं। उन्हें भी देखा करें।
(आप अन्य शेयरों को भी उच्चतम न्यूनतम एवं मध्य बिन्दु के आधार पर देख सकते हैं। परन्तु यह केवल एक तकनीकी अनुमान ही होता है, यद्यपि यह रुझान परखने का एक अच्छा तरीका मात्र है।)
Wednesday, July 30, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमें ई-मेल करें
stockweekplus@gmail.com

0 comments:
Post a Comment