कल के उच्चतम स्तर 14370(nifty 4342) और न्यूनतम स्तर 14162(4286) क्रमश। और इनका मध्य बिन्दु है 14266(4314)। इन स्तरों के जितना ऊपर या जितना नीचे बंद होगा वैसी ही अगले दिनों की चाल होगी।
कल जुलाई वायदा बाज़ार कुछ बढ़त के साथ बंद हुए। परन्तु अगले महीने के लिए निफ्टी पर और भी शॉर्ट सौदे बनाये गए हैं। यह संकेत देता है की व्यापारी आने वाले दिनों में मार्केट के अधिक ऊपर जाने की संभावना अधिक नहीं देखते। लेकिन शॉर्ट सौदे मार्केट के नीचे जाने पर सहारा भी देते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मार्केट दिशा विहीन एक और भी छोटी रेंज के अन्दर रहेगी।
आज यदि मार्केट कल के न्यूनतम स्तर से नीचे बंद होता है तो अगले सप्ताह प्रारम्भ में नरमी रह सकती है। मार्केट का कल के उच्चतम स्तर से ऊपर बंद होने की संभावना यद्यपि कम ही है, ऐसा होने पर अगले सप्ताह बहुत तेज़ी रहेगी। मुख्य बिन्दु 13735(4159) के नीचे कभी भी बंद होने पर मार्केट बहुत नरम पड़ जायेगी. यहाँ तक अपने सौदे बना कर रखे जा सकते हैं.
Friday, August 1, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमें ई-मेल करें
stockweekplus@gmail.com

0 comments:
Post a Comment