Sunday, August 3, 2008

साप्ताहिक दृष्टिकोण ०४ अगस्त से ०८ अगस्त तक

(इस सूचकांक दृष्टिकोण के अंत में दिए मुख्य शेयरों के स्तरों को भी कृपया देख लें।)


(चार्ट को बड़ा करने के लिए चार्ट पर क्लिक करें)


शायद हमें अब निकट भविष्य में नीचे १२५०० के स्तर की ओर जाना पड़े। दिशा और चाल ऊपर की ओर सकारात्मक संकेत पिछले सप्ताह से ही दे रहे थे। परन्तु, हमारे वर्तमान स्तर के आगे ही अड़ियल बाधाएं भी खड़ी हैं जो मार्केट को ऊपर चढ़ते हुए पसीना छुडा सकती हैं। इन बाधाओं को पार करने में उत्साहवर्द्धक धक्कों कीआवश्यकता पड़ेगी। परन्तु यह कैसे हो, देखना होंगा, क्योंकि चारों ओर आर्थिक मंदी का माहौल है। क्या संस्थागतनिवेशक भारत और चीन के अति उत्साहजनक भविष्य को देखते हुए यहाँ थोड़ी-थोड़ी मात्रा में निवेश करना पुनःआरम्भ कर देंगे? शायद ऐसा भी हो सकता है!

बी
एस सी सेंसेक्स(१४६५७)
१५१३० और १५३४५ इस सप्ताह की क्रमशः बाधाएं और लक्ष्य होंगे। १५३४५ के ऊपर बंद होने पर लक्ष्य १५८००होगा। इन बाधाओं को पार कर सकने पर हम आने वाले सप्ताहों में दिशा विहीन नीचे के झुकाओ में जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में १३८०० और १३५०० सहारा देंगे। ऊपर के सौदे १३५०० तक रोके रख सकते हैं।
(एक और अति-सकारत्म पक्ष है कि सेंसेक्स के १५००० पार करने पर १७५०० का स्तर मध्यावधि के लिए खुल जाएगापरन्तु १४००० के टूटने पर फिर १२५०० को छुएगा।)

निफ्टी(४४१३)
इस सप्ताह के लक्ष्य और बाधाएं होंगी
४५४० एवं ४६२० क्रमशः। इन किन्ही स्तरों से लौट जाने या पार कर सकने पर फिर वही पिछले सुर ताल बजेंगे, यद्यपि धड़ाम से गिरने की संभावनाएं बहुत कम हैं क्योंकि काफी मात्रामें शौर्ट्स लगे हैं जो सहारा देंगे। ऐसी परिस्थिति में महीने के अंत तक नीचे की ओर धीरे धीरे उतर सकते हैं। इस सप्ताह ४१६५ और ४०८० सहारा देंगे। ४०८० तक ऊपर के सौदे रोके रख सकते हैं।
इस सप्ताह का अति-उत्साहजनक लक्ष्य शायद ४७७५ भी हो सकता है।


मुख्य शेयरों के स्तर :-

रिलायंस
इस सप्ताह २४५०-२४८० तक जा सकता है। इस के तीन मुख्य स्तर हैं २०००-२१५०-२५०० ; इसका २५०० के पार जाना कठिन लगता है और यदि पार कर लेता है तो यह पूरी मार्केट के लिए सकारात्मक संकेत होगा। परन्तु हमारी सलाह में अपना सौदा २४५० से पहले ही काट लें तो ठीक होगा क्योंकि सौदे पुनः २५०० के ऊपर भी लगा सकते हैं। २१५० का स्तर इसका सहारा होगा। २००० इसका दीर्घकालिक सहारा बन गया लगता है। तदानुसार अपने सौदे लगायें।

एस बी आई
१६०० की रूकावट तक पहुँच सकता है। परन्तु केवल १६०० के ऊपर ही इसमे खरीद लाभ दायक प्रतीत होती है। क्योंकि इस का दिशाविहीन स्थिति में १६०० के नीचे रहने का हाव भाव दीखता है।

इन्फोसिस
का भी ऐसा ही हाल है। इसकी निकट की बाधाएं हैं १६६५ और १७००; १७०० के ऊपर बंद होने पर ही इसे १८००-१९०० के लिए खरीदा जा सकता है। इसके मुख्य सहारा हैं १५५०-१५००

टाटा स्टील
६९० के ऊपर ७२०-७३० तक जा सकता है। इसके ऊपर बंद होने पर यह भी सकारात्मक हो जाएगा तथा ऊपर के सौदे लगाये जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में ७२० का स्टाप लॉस लगा कर चल सकते हैं।

यूनीटेक
नें १५० पर अपना मुख्य सहारा बना लिया लगता है। अभी यह १८० की बाधा तक जा सकता है। इसके ऊपर बंद होने पर ही यह भी सकारात्मक हो जाएगा पर इसकी सम्भावना अभी एक दम नहीं दीखती। यदि ऐसा हो सका तो यह मध्यम अवधि के स्तर २१० और २४५ छुएगा।

रिलायंस इन्फ्रा
इन सब में सबसे अच्छी स्थिति में है। इसके ११२५ छूने के आसार हैं। इसके ऊपर बंद होने पर यह मध्यम अवधि के लक्ष्य १४५० की ओर बढेगा।

यहाँ यह बताना उचित होगा की हमारे स्तर यद्यपि हर प्रकार से प्रयोग किए जा सकते हैं परन्तु यह swing trading एवं लघु कालिक निवेश (short term investing) की दृष्टि से ही दिए गए हैंअपने विवेक से काम लेकर ही सौदे लगायें क्योंकि हम, हमारे दिए गए दृष्टिकोण से उत्त्पन किसी भी परिस्थिति की जिम्मेदारी नहीं लेते ।और हमें हमेशा लक्ष्य की प्रतीक्षा न करते हुए जो भी लाभ मिलता हो काफी पहले ही ले लेना चाहिए। मार्केट में और भी बहुत मौके बार बार आते हैं। इस लिए प्रतिदिन ट्रेड करने की आदत भी ठीक नहीं। मार्केट कहीं भागने वाली नहीं। सप्ताह में एक भी सौदा अच्छी प्रकार प्रतीक्षा करते हुए दिए गए स्तरों के आधार पर लग जाने से अवश्य लाभ होता हैलोगों को देख कर, दिल जलाना, या यह सोचना कि शायद सब पैसा बना रहे हैं और हम ही पीछे रह गए हैं -यह एक नकारात्मक अवगुण है जिससे पीछा छुडाने के लिए हमेशा कम से कम और उचित से उचित सौदा ही लगाने की आदत डालें ,चाहे १० दिन भी प्रतीक्षा करनी पड़ जाएइसके लिए ट्रेडिंग स्क्रीन से अधिक से अधिक दूर रहेमार्केट के इलावा और भी कहीं व्यस्त रहने का सोचेंलेकिन वायदा बाज़ार (futures and options) में प्रतिदिन पैनी नज़र गाड़ कर चलना होता हैवहां ध्यान बहुत इधर उधर रखना ठीक नहींहाँ, ऐसे में स्टाप लॉस लगा कर चलेंभावुक व्यक्तित्व वायदा बाज़ार में हानिकारक भी हो सकता हैइसलिए वायदा बाज़ार सोच समझ कर ही खेलें

शुभ लाभ!


0 comments:

हमें ई-मेल करें

stockweekplus@gmail.com

Blog Archive