Wednesday, July 23, 2008

बृहस्पतिवार 24/07/2008

12:15 p.m. सूचना
प्रत्येक रविवार को शाम सात बजे तक आगामी सप्ताह के लिए दृष्टिकोण प्रकाशित किया जाएगा! उसमें आवश्यक रणनीति, आंकडों एवं चित्रों सहित दी जायेगी! उसे भी अवश्य देखें! यह दृष्टिकोण सघन अध्ययन के बाद आपके समक्ष रखने से आपकी रणनीति में बहुत सहयोगी एवं लाभकारी रहेगा! फिलहाल आप पिछले सप्ताह का दृष्टिकोण हमारे अंग्रेज़ी रूप में यहाँ क्लिक कर के पढ़ सकते हैं! वहाँ आपको हमारे अन्य स्त्रोतों के लिंक भी मिलेंगे! उन्हें पढ़ कर भी आपको लाभदायक जानकारी प्राप्त होगी! इस पेज को भी प्रतिदिन देखते रहें!
धन्यवाद!

9:30 a.m.
कल सेंसेक्स का 14677 के ऊपर बंद होने को सकारात्मक माना जाएगा! अब अगली रुकावट 15330 है! यदि इसके ऊपर बंद होता है तो अगले कुछ समय के लिए 12500 को bottom मान कर चलेंगे ! परंतु ऐसा लगता है कि 15330 के ऊपर जाना काफी कठिन होगा! और अब धड़ाम से गिरने की आशंका भी नही है क्योंकि 13500 और 14000 support का काम करेंगे! पर इतने दिनों से ऊपर आने पर एक करेक्शन होने की संभावना है!
आज शाम महंगाई दर के आँकड़े में यदि स्थिरता या गिरावट हुई तो कल शुक्रवार को 15330 पार करना मुश्किल नहीं होगा! फिर भी यह हमेशा याद रखा जाए कि हम BEAR MARKET में हैं! ऐसे में बहुत ऊंचा जाना कठिन होता है!


RELIANCE के लिए 2300-2320 के बीच सघन रुकावट है! यहाँ से 2000 की ओर वापिस हो सकता है!
INFOSYS यदि इस सप्ताह 1650 के ऊपर बंद नही होता है तो यह नीचे १५०० से १३०० देख सकता है! इसके 1500 के नीचे बंद होने पर 1300 तक जाने का रास्ता खुल जाएगा!
SBI 1400 के ऊपर बन्द होने से POSITIVE हो गया है! इसे मार्केट के झटके से नीचे गिरने पर लंबे समय के लिए खरीदा जा सकता है - (long term SL 1000). Long term के लिए इसे 1000 से 1100 के बीच में जमा किए जाने का उपयुक्त मौका होगा! पर यदि यह इतना नीचे नहीं आता है तो भी इसे समय समय पर खरीदा जा सकता है !


यह आंकडे CLOSING के आधार पर हैं! इसे SWING TRADING के लिए लाभदायक माना जायेगा! SWING TRADING में कुछ दिनों के लिए ले कर रखा जाता है (परंतु लाभ मिलता हो तो एक सेकंड के बाद भी निकाला जाए)! और टारगेट से काफी पहिले ही PROFIT BOOKING करना उचित होता है!

0 comments:

हमें ई-मेल करें

stockweekplus@gmail.com

Blog Archive