मंहगाई आंकडों के आने से पहले आज बाज़ार गिर कर बंद हुए। इतने दिनों से ऊपर चढ़ते रहने के कारण भी यह मुनाफा वसूली स्वाभाविक थी।
पिछली महंगाई दर 11.91 की तुलना में आज की दर 11.87 कुछ स्थिरता दिखाती है, यद्यपि यह अभी भी बहुत ऊपर है। पर यह एक सकारात्मक संकेत है।
रिलायंस के तिमाही नतीजे काफ़ी अच्छे हैं परन्तु कोई बड़ी बात नहीं। बाज़ार इसे कैसे देखेगा, कल पता चलेगा। बाज़ार किस दिशा चलेगा, यह जानने के लिए RELIANCE, SBI और INFOSYS पर नज़र रखें। इनकी बाधाएं (resistance) और सहारा (support) के स्तर हमारे प्राय सभी मुख्यपृष्ठों पर समय समय पर दिए गए होते हैं। उन्हें नोट किया जा सकता है। हमारा साप्ताहिक दृष्टिकोण (http://stocksweekly.blogspot.com/) और समय समय पर इस सप्ताह के लिए दिए गए स्तर आज भी तर्कसंगत है। http://tradingthisweek.blogspot.com/ भी देखें।
वास्तव में आज सेंसेक्स एवं निफ्टी महत्वपूर्ण स्तर से वापस आए हैं। आज का उच्चतम स्तर 15134(Nifty 4540) और निम्नतम स्तर 14614(Nifty 4386) रहा। कल बाज़ार का आज के उच्चतम स्तर के ऊपर या आज के निम्नतम स्तर के नीचे बंद होने पर ही अगले सप्ताह की दिशा का कुछ अनुमान लगेगा। इन स्तरों पर गहरी नज़र रखें।
Thursday, July 24, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
हमें ई-मेल करें
stockweekplus@gmail.com

0 comments:
Post a Comment